Bareily News: खजुआ जागीर सेहरिद्वार रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था
बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव खजुआ जागीर से बुधवार को महंत संजीव गंगवार के नेतृत्व में कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व गांव स्थित मंदिर में कांवड़ियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान महादेव के जयकारे लगाए। जयकारों से पूरा गांव शिवमय हो गया।इस दौरान ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि अरुण गंगवार ने सभी कांवड़ियों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाओं के साथ उन्हें विदा किया। कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह दिखाई दिया। जत्थे में महेश कुमार, रोहित, दिव्यांश, कुलदीप, सोमपाल, किशन, सुधीर आदि कांवड़िए शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.