बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: भमोरा। रामगंगा खादर के सिकोड़ा गांव के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षप्त शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान न होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार को सिकोड़ा गांव के जंगल में बनी वृहद गोशाला से चार सौ मीटर दूर लहर निवासी राजकुमार के खेत में अज्ञात व्यक्ति क्षत विक्षत सव मिला। मृतक के चेहरे पर शर्ट पड़ी थी, ऐसा लग रहा था कि किसी ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया होगा। शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने जंगल में शव पड़े होने की सूचना तिरकुनियां के प्रधान भुवनेश यादव को दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज बल्लिया नरेन्द्र शर्मा और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने शव की जांच पड़ताल कर ग्रामीणों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान न होने से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।...