Bareily News: क्लब 11 ने जीता बीटीटीपीएल सीजन-2 का खिताब
बरेली, नवम्बर 16 -- Bareily News: फिट इंडिया टीचर गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित बरेली टीचरर्स टेनिस प्रीमियर लीग (बीटीटीपीएल) सीजन-2 का खिताब क्लब 11 ने अपने नाम किया। जेएसआर क्रिकेट ग्राउंड नवदिया झादा पर खेले गए फाइनल में क्लब 11 ने फील्ड किंग को 14 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्लब 11 ने आठ ओवर में पांच विकेट पर 78 रन बनाए। जवाब में फील्ड किंग की टीम पांच विकेट पर 64 रन ही बना सकी। बदायूं के जावेद प्रिंस को बेस्ट प्लेयर और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। आशुतोष ने सर्वाधिक 162 रन बनाए और जावेद बेस्ट गेंदबाज रहे। नगर शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.