Bareily News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 75 हजार की ठगी
बरेली, सितम्बर 15 -- Bareily News: भमोरा। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक व्यक्ति से 75 हजार रुपए की ठगी की गई है। इफको टाउनशिप निवासी मोहम्मद रिजवान अली ने बताया कि 29 जून को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात महिला का फोन आया उसने खुद को एक बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग की कर्मचारी बताया। उसने रिजवान को झांसा दिया कि उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी गई है, जिसे वह थोड़ी देर में अपने बैंक ऐप पर देख सकती हैं। कॉल कटते ही पीड़ित के मोबाइल पर 75,571.17 रुपये कटने का मैसेज आया। जब रिजवान ने घबराकर अपना बैंक ऐप खोलने की कोशिश की, तो उनका अकाउंट लॉग आउट हो चुका था। पीड़ित ने तुरंत अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने भमोरा थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.