बरेली, अगस्त 7 -- Bareily News: क्रिप्टो करेंसी खरीदने के बहाने ठग ने लगाया चूना बरेली, मुख्य संवाददाता। साइबर ठग ने क्रिप्टो करेंसी (यूएसडीटी) खरीदने के नाम पर ठगी कर ली। पीड़ित ने आरोपी को पुलिस से पकड़वाकर रिपोर्ट दर्ज कराई तो उसने क्रिप्टो करेंसी लौटाकर समझौता कर लिया। मगर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है।

बिस्‍तर बहेड़ी के गांव सिमरा निवासी जीशान हाशमी ने पुलिस को बताया कि पांच अगस्त को एक व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल व मैसेज के जरिये संपर्क किया और क्रिप्टो करेंसी (यूएसडीटी) खरीदने की बात कही। तभी उस व्यक्ति ने उन्हें एक क्यूआर कोड भेजा और एक यूएसडीटी भेजने को कहा। मगर उन्होंने जैसे ही अपने ट्रस्ट वॉलेट से वह क्यू आर कोड स्केन किया, उनके सभी 498 यूएसडीटी गायब हो गए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने उस व्यक्ति को कॉल किय...