Bareily News: क्रिकेट प्रतियोगिता में एसआर इंटरनेशनल बना चैंपियन
बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: बरेली। राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय क्रिकेट एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया और उन्हें मेहनत व लगन से खेलने के लिए प्रेरित किया। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में एसआर इंटरनेशनल स्कूल ने बरेली चैंप को 51 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। एसआर इंटरनेशनल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए, जवाब में बरेली चैंप की टीम 86 रन पर सिमट गई। प्रसंग गंगवार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। भारोत्तोलन में 40 किलोग्राम भार वर्ग में जीवा, 49 किलोग्राम में वंश मिश्रा, 55 किलोग्राम में शिव कुमार, 60 किलोग्राम में अमन कुमार, 67 किलोग्राम में अंश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.