बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: वन विभाग की टीम के सामने से सड़क पार कर भागा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत क्योलड़िया। भदपुरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवादा इमामाबाद के मजरा डडिया मिश्र सहित आसपास के इलाकों में पिछले तीन महीनों से तेंदुए का आतंक थमता नजर नहीं आ रहा है। तेंदुए की लगातार दस्तक से स्थानीय ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- Bareily News: क्योलड़िया में तीन महीने से तेंदुए का आतंकघटनाक्रम ताजा मामला आज सुबह का है, जब डडिया मिश्र के रहने वाले ग्रामीण महेश पाल ने सुबह करीब 10 बजे अपने खेत पर एक तेंदुए को देखा। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने बीती रात किसी वन्य जीव का शिकार किया था, क्योंकि मौके पर खून के धब्बे और तेंदुए के पगचिह्न साफ दिखाई दे रहे थे। किसान ने तुरंत इसकी सूचना ग्राम प्रधान कुलदीप गंगवार को दी, जिन्होंन...