Bareily News: क्योलड़िया में तीन महीने से तेंदुए का आतंक
बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: क्योलड़िया। भदपुरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवादा इमामाबाद के मजरा डडिया मिश्र सहित आसपास के इलाकों में पिछले तीन महीने से तेंदुए का आतंक थमता नजर नहीं आ रहा है। तेंदुए की लगातार दस्तक से ग्रामीणों में भारी दहशत है। ताजा मामले में डडिया मिश्र के ग्रामीण महेश पाल ने अपने खेत पर एक तेंदुआ देखा जिसने बीती रात किसी वन्य जीव का शिकार किया था। मौके पर खून के धब्बे और तेंदुए के पग चिह्न साफ दिखाई दे रहे हैं। ग्राम प्रधान कुलदीप गंगवार द्वारा बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।गौरतलब है कि इससे पहले भी अमीर नगर के जंगलों में एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो चुका है, जिसे वन विभाग ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद दोबारा जंगलों में छोड़ दिया था। ग्रामीणों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.