बरेली, सितम्बर 24 -- Bareily News: क्योंलडिया। न्यायालय के आदेशानुसार थाना क्योलड़िया परिसर में खड़े सीज व मुकदमाती 10 वाहनों की सार्वजनिक नीलामी हुई। उप जिला मजिस्ट्रेट फरीदपुर की अध्यक्षता में गठित विशेष समिति की देखरेख में सारी प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान सात मोटरसाइकिल, दो चार-पहिया और एक तीन-पहिया वाहन शामिल थे। इसमें नवाबगंज कस्बा निवासी ठेकेदार हिम्मत सिंह ने सर्वाधिक एक लाख 61 हजार की अंतिम बोली लगाकर बोली अपने नाम छुड़ाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...