Bareily News: कोर्ट में भी स्वीकार किया गुनाह, चेहरे पर नहीं दिखा पछतावा
बरेली, सितम्बर 20 -- Bareily News: भुता/फरीदपुर। प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर पति की हत्या करने वाली नरगिस और उसके प्रेमी रियाज उर्फ राजा को पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं, परिवार वालों ने मृतक के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। भुता क्षेत्र के गांव फैजनगर निवासी 45 वर्षीय पप्पू अंसारी की पत्नी नरगिस के गांव के ही बाइक मैकेनिक रियाज उर्फ राजा से करीब चार साल से प्रेम संबंध थे। पप्पू इसका विरोध करता था और 10 सितंबर को दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो नरगिस की पिटाई कर दी। इसके चलते ही 11 सितंबर की रात नरगिस और उसके प्रेमी राजा ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद करके गांव के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया। पप्पू के लापता होने पर चर्चा शुरू हुई तो नरगिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.