Bareily News: कोर्ट परिसर से बंदी फरार, दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड
बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: जिला जेल से पेशी के लिए लाया गया बंदी कोर्ट परिसर से फरार हो गया। मगर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने उच्च अधिकारियों को बताने के बजाय घटना छिपा ली। मामला संज्ञान में आने पर कोतवाली में फरार बंदी और एक दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी ने सभी आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। सुभाषनगर में वंशीनगला निवासी सचिन ठाकुर को किला पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में तीन नवंबर 2025 को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। उसके खिलाफ कोतवाली, किला, सुभाषनगर व इज्जतनगर थाने में आठ मुकदमे दर्ज हैं। 21 अक्तूबर को सचिन ठाकुर को जिला जेल से कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया। दोपहर करीब पौने दो बजे एसआई बिजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह व कुलदीप सिंह, सचिन समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.