बरेली, अक्टूबर 31 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। मेड़ काटने के विवाद में किसान और उसके बेटे को दबंगों ने पीट दिया। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। फतेहगंज पूर्वी के गांव बरगवां निवासी राजेंद्र उर्फ नन्हेलाल का एक अगस्त की सुबह वह अपने खेत पर गया था। वहां गांव के कुछ लोग उसके खेत से मिट्टी उठाकर अपने खेत की मेड़ बना रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और एकजुट होकर उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर उसका बेटा राजकुमार मौके पर पहुंचा तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान राजबहादुर ने धारदार हथियार से राजकुमार पर हमला कर दिया। इससे उसका बायां कान गंभीर रूप से कट गया। मारपीट में राजेंद्र को भी चोटें आईं।पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली ...