Bareily News: कोर्ट के आदेश पर आठ पर धोखाधड़ी का मुकदमा
बरेली, सितम्बर 25 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। कूटरचित अभिलेख दिखाकर बेची गई जमीन का दोबारा से किसान को बैनामा कराकर दस लाख की रकम ठग ली। दाखिल खारिज कराने पहुंचे किसान को ठगी की जानकारी हुई। विरोध करने पर दबंगों ने किसान को घर में घुसकर पीटा। कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक फरीदपुर के ओषढ़ गांव के ओमेंद्र के पास 10 अप्रैल को गांव के जंडैल पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता बलिस्टर के नाम की जमीन बेच रहे हैं। ओमेंद्र का जंडैल और उनके पिता से दस लाख रुपए में जमीन का सौदा हुआ। उन्होंने 5000 की रकम दे दी। इसके बाद उन्होंने पूरी रकम देखकर बैनामा करा लिया। एक महीने बाद ओमेंद्र जमीन का दाखिल खारिज कराने तहसील पहुंचे। इसके बाद जानकारी मिली कि फरीदपुर के वीरेश्वर के हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.