बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। राशन कार्ड में शामिल परिवार के सदस्यों की केवाईसी कराने को लेकर कोटाडीलर का ग्रामीण से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ग्रामीण को लाठी डंडों से पीटा। इससे वह घायल हो गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार और उसके पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक दिन पहले हुई मारपीट का भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लभेड़ा दुर्गाप्रसाद निवासी राजेंद्र सिंह सोमवार की सुबह नौ बजे राशन कार्ड में शामिल सदस्यों की केवाईसी कराने कोटेदार रामपाल के पास गए थे। इस दौरान राशन डीलर और उनके पुत्रों से विवाद हो गया। राजेंद्र सिंह का आरोप है वह केवाईसी कराने के लिए काफी दिनों से कोटे की दुकान पर चक्कर लगा रहे थे। आरोपी उन्हें परेशान कर रहे थे। विरोध करने पर कोटेदार ने पुत्रों के साथ मिलकर गाली-गलौज किया और ...