बरेली, जुलाई 12 -- Bareily News: नवाबगंज। क्योलड़िया के जवेदा जवेदी गांव के राम औतार ने बताया कि उन्हें अपने राशन कार्ड में अपने बेटे का नाम जुड़वाना था। उन्होंने अपने गांव के कोटेदार के बेटे से बात की तो पांच हजार रुपए की मांग की। आरोप है कि एक माह पूर्व उन्होंने उसे रुपए दे दिए। उसने उनके बेटे का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़वाया। शनिवार को उन्होंने जनकारी की तो वह गाली गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गया। राशन कार्ड भी फाड़ कर फेंक दिया। तहरीर रामऔतार की ओर से थाना क्योलड़िया में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...