Bareily News: कॉलेज से लौट रही छात्रा का अपहरण
बरेली, नवम्बर 30 -- Bareily News: नवाबगंज। बहन के साथ कॉलेज से घर लौट रही एक छात्रा का दो युवक अपहरण कर ले गए। बहन ने परिजनों को सूचना दी लेकिन आरोपियों का कहीं पता नहीं चला। छात्रा के पिता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पीलीभीत हाईवे पर स्थित एक कॉलेज की छात्रा है। शनिवार को वह चचेरी बहन के साथ कॉलेज से वापस घर आ रही थी। शाम को वह कस्बे के बाईपास चौराहे पर खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान क्योलड़िया थाना क्षेत्र के नवादा इकरामुल्ला गांव के रूपेश और हिमांशु बाइक से वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों युवक उसे जबरन बाइक पर बैठाकर अगवा कर ले गए। उसके साथ मौजूद चचेरी बहन ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुई। उसने परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी। पिता ने आरोपियों के घर जाकर बेटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.