Bareily News: कॉलेज गया 11वीं का छात्र लापता
बरेली, अगस्त 7 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। स्कूल ड्रेस पहनकर कॉलेज गया कक्षा 11वीं का छात्र रास्ते से लापता हो गया। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। बेटे के लापता होने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बिथरी चैनपुर के वहगुलपुर गांव के सर्वेश का 16 वर्षीय बेटा हर्षित फरीदपुर के सीएएस इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र है। लापता छात्र हर्षित के बाबा नेकपाल ने बताया कि 4 अगस्त को वह स्कूल ड्रेस पहनकर कॉलेज गया था। देर शाम तक हर्षित वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसे खोजने के लिए निकल पड़े। उन्होंने कॉलेज से लेकर रिश्तेदारियों में उसे खोजने की कोशिश की लेकिन हर्षित का पता नहीं लगा। परिवार के लोगों ने हर्षित की गुमशुदगी दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि छात्र को खोजने के लिए टीम को लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.