Bareily News: कॉलेज गई छात्रा लापता, परिजन सीसीटीवी देखने को घूम रहे
बरेली, जुलाई 28 -- Bareily News: बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा के परिजनों ने विद्यालय से छात्रा लापता होने की शिकायत पुलिस से की है। सुभाष नगर पुलिस को दी गुमशुदगी की तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 25 जुलाई की सुबह तकरीबन आठ बजे बरेली कॉलेज में पढ़ाई करने गई थी, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। सुभाषनगर पुलिस ने 26 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मंगलवार को परिजन महाविद्यालय पहुंचे और चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर सीसीटीवी फुटेज दिखाने का अनुरोध किया है, ताकि छात्रा की अंतिम आवाजाही के बारे में जानकारी मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.