Bareily News: कॉम्पिटेंट लायंस ने एसबीआई को पांच विकेट से हराया
बरेली, नवम्बर 22 -- Bareily News: एसबीआई और इंटरनेशनल सिटी के बीच रविवार को मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें कॉम्पिटेंट लायंस ने एसबीआई मॉड्यूल को पांच विकेट से हरा दिया। जीत पर कॉम्पिटेंट ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट अंजुल मिश्रा, संदीप जॉन, पवन सक्सेना, कोज़ा ऑटोमेशन के विशाल और पल्लवी ने बधाई दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसबीआई ने 120 रन बनाए। प्रवीण कात्यायन ने 20 और डीजीएम आशीष कुमार ने 12 रन बनाए। जवाब में कप्तान अनुज सिंह और गुनीत बाबू ने 36 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद रोहित मंडोला और चंदन गिरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। अनुज सिंह को बेस्ट बॉलर, गुनीत बाबू को बेस्ट बल्लेबाज और राजू सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.