Bareily News: कैश वैन पर टक्कर मारने का मुकदमा दर्ज
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। कैश वैन से टक्कर मारने का घायल के परिवार की तरफ से वैन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है। दो दिन पहले साईं सुधा बैंक्वेट हाल के सामने एक दुर्घटना हो गई थी इस मामले में सकरस गांव की रहने वाली महिला मेहनाज का कहना है कि वह अपने पति नसीम के साथ बाइक से दवा लेकर लौट रही थी। रामलीला गेट के सामने बहेड़ी की तरफ से आ रही एसबीआई की कैश वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह दोनों गिर गए और उसका पति घायल हो गया। उसका बरेली में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.