Bareily News: कैबिनेट मंत्री ने किया जिम का उद्घाटन
बरेली, जुलाई 11 -- Bareily News: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने नगर में तहसील रोड पर लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास माई फिटनेस हेड क्वार्टर जिम का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह जिम कैबिनेट मंत्री के भतीजे नरेन्द्र राजपूत से तैयार कराया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योग और व्यायाम से शरीर और मस्तिष्क को स्वास्थ्य बनाये रखा जा सकता है। युवाओं में जिम का रूझान तेजी से बढ़ा है। इस मौके पर संचालक नरेन्द्र राजपूत, डॉ मान सिंह, डॉ. निवेदिता सिंह, डॉ. दुष्यंत सिंह, सूरजभान गुप्ता, संजय अग्रवाल बॉबी, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, सचिन गुप्ता, दिनेश मौर्य, मनोज मौर्य, सुनील श्रीवास्तव,अवनीश तिवारी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.