Bareily News: कैनविज पीड़ितों के समर्थन में कांग्रेस, कृषक दल
बरेली, जुलाई 7 -- Bareily News: भारी उमस के बीच सेठ दामोदर पार्क में कैनविज पीड़ितों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। सोमवार को कांग्रेस सहित कई संगठनों के पदाधिकारी पीड़ितों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे। भूख हड़ताल पर बैठे पंकज त्रिपाठी ने कहा कि भूख हड़ताल पर बैठे छठा दिन है लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है जिससे अनशनकारियों में बहुत रोष है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. दिनेश दद्दा ने पीड़ितों के आंदोलन को न्यायोचित बताते हुए प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निवेशकों को उनका धन वापस दिलाने की मांग की। भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने भी पार्क पहुंचकर समर्थन दिया। अनशन के दौरान विनोद कुमार, सूरज पटेल, संतोष कुमार ,नत्थू सिंह, मिश्रीलाल, भीम सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.