Bareily News: कैनविज के खिलाफ भूख हड़ताल तीसरे दिन जारी
बरेली, जुलाई 4 -- Bareily News: सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में कैनविज पीड़ितों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। भूख हड़ताल पर बैठे पंकज त्रिपाठी ने कहा कि जब तक हमारा पैसा वापस नहीं होता है और कैनविज के मुख्य कर्ताधर्ता को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब तक मैं भूख हड़ताल जारी रखूंगा। शुक्रवार को धरना स्थल पर सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने उच्च अधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। धरने पर रामलली, विनोद, सुनीता, सपना, लता पटेल, मिश्रीलाल, दुलरू देवी, सूरज पटेल, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.