बरेली, अक्टूबर 2 -- Bareily News: पुणे में तैनात कैग अधिकारी के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। प्रेमनगर की शास्त्रीनगर कॉलोनी में रहने वाली अनुरेखा चौहान ने पुलिस को बताया कि उनके पति बलराज सिंह पूर्व वायुसैनिक हैं और अब पुणे में कैग में सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी हैं। वह शास्त्रीनगर में बेटी के साथ रहती हैं और उनका बेटा गोवा में पढ़ाई कर रहा है। करीब 15 दिन पहले घर में ताला लगाकर वह बेटी के साथ पति के पास पुणे गई थीं। 27 सितंबर को पड़ोसियों ने फोन करके मकान का ताला टूटा होने की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद, दो घरों से लाखों की चोरी उनकी बहन-बहनोई ने वहां जाकर देखा तो तीन दरवाजों और सेफ के ताले टूटे थे। सारा सामान...