बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: सदर बाजार कैंट में रविवार को श्री रामलीला नाटक समाज की ओर से भगवान श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। बैंड की धुन पर कलाकारों ने नृत्य किया और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष किया। क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। शाम चार बजे रामलीला सांस्कृतिक मंच से शुरू हुई बारात धोपेश्वर नाथ मंदिर पहुंची। दर्शन के बाद बारात यादव मोहल्ला, मदारी की पुलिया, बड़ा बाजार और गोला बाजार से होते हुए वापस मंच पर पहुंची। अध्यक्ष सतीश मेहता और सचिव सुनील कुमार सिंह ने आरती उतारकर बारात का शुभारंभ किया। इसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, राजा दशरथ सहित अन्य स्वरूप रथों पर सवार रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: डिबाई में पुष्प वर्षा के बीच निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात पूर्व महापौर सुप्रि...