Bareily News: कैंटर ट्रक में घुसा, चालक की मौत
बरेली, जुलाई 4 -- Bareily News: फरीदपुर टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार कैंटर आगे जा रहे ट्रक में घुस गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक और कैंटर को कब्जे में लिया है। कैंटर चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हादसा बताया जा रहा है। फतेहगंज पूर्वी के राजकुमार (45) कैंटर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे वह फरीदपुर से परचून का सामान लेकर बरेली होते हुए हल्द्वानी जा रहे थे। इसी दौरान फरीदपुर टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए। सामने चल रहे वाहन के अचानक रुकने से तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित हो गया और ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर के परखच्चे उड़ गए और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.