Bareily News: केसर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता
बरेली, जुलाई 28 -- Bareily News: बहेड़ी। केसर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने नगर में पर्यावरण के लिए जागरूक करते हुए प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए लोगों को जागरूक किया। वार्ड नम्बर 16 के सभासद दिनकर गुप्ता के सहयोग से हुए जागरूकता कार्यक्रम में प्रिंसिपल राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रवि शर्मा ने प्लास्टिक का प्रयोग न करने और इससे होने वाले नुकसान के लिए जागरूक किया। शिक्षक इंद्रजीत सिंह ने कहा प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना होगा। इस दौरान छात्र छात्राओं ने सभासद दिनकर गुप्ता के साथ नगर में दुकानों और घरों में जाकर लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर जयेन्द्र वर्मा, सभासद दिनकर गुप्ता ,शैलेश, सतीश आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.