बरेली, अक्टूबर 22 -- Bareily News: फरीदपुर। डोर स्टेप डिलीवरी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचने वाले पोषाहार को ठेकेदार के मिनी ट्रक ने सड़क पर उतरना शुरू कर दिया। लोगों ने सड़क पर उतारे जा रहे आंगनबाड़ी के पोषाहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। एसडीएम ने आंगनबाड़ी के सीडीपीओ रामगोपाल यादव को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, सीडीपीओ ने ठेकेदार को नोटिस देकर जबाब मांगा है। फरीदपुर में 189 और भुता में 212 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। शासन की ओर से पोषाहार को केंद्र तक पहुंचने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी की शुरुआत की गई है। पूरे जिले में आंगनबाड़ी केंद्र तक पोषाहार पहुंचने के लिए ठेकेदार नियुक्त किए गए हैं। बुधवार को फरीदपुर के बीसलपुर रोड के अंडरपास पर आंगनबाड़ी का पोषाहार मिनी ट्रक से ई-रिक्शा में भरा जा रहा था। जबकि कई बोरे जमीन प...