बरेली, सितम्बर 13 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार ने कहा कि केंद्र और प्रदेशों में जो सरकारें बन रही है। वह सब कार्यकर्ताओं की देन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। यहां गौरिया सिंह सीवी सिंह मैरिज हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए झारखंड के राज्यपाल और भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार ने मुख्य अतिथि की हैसियत से कहा कि बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने ऐतिहासिक विकास कार्य कराए है। सपा विधायक ने बहेड़ी इलाके में कोई विकास नहीं कराया। उन्होंने कहा कांग्रेस और सपा के झांसे के आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 2027 के चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेहनत करें। एक एक वोट भाजपा के पक्ष में जाए कोई भी वोट छू...