Bareily News: केंद्रीय सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी हुई
बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में केंद्रीय सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केंद्र ने ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। इसमें सतर्कता, सुशासन, नैतिक मूल्यों, भ्रष्टाचार रोकने के उपायों, नागरिक कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े प्रश्न शामिल किए गए। सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पाण्डेय ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और आम लोगों में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां युवाओं को जागरूक नागरिक बनाने और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं। प्रश्नोत्तरी में शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी और आमजन भी भाग ले सकते हैं। विद्यार्थियों से बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.