Bareily News: कृष्ण लीला और गोवर्धन पूजा का किया वर्णन
बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भागवताचार्य पंडित माधव उपाध्याय ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान ने कालिया नाग का मर्दन कर यमुना के जल को विषमुक्त किया और इंद्र का अभिमान दूर करने के लिए ब्रजवासियों से गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई। सात दिन तक वर्षा से गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की। कथा के समापन पर आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान प्रताप चंद्र सेठ, संजीव औतार अग्रवाल और सुभाष मेहरा का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: गोवर्धन पर्वत की झांकी देख भावविभोर हुए श्रद्धालु
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.