Bareily News: कूड़ा कचरा डालने के विरोध पर दम्पति को पीटा
बरेली, सितम्बर 29 -- Bareily News: भमोरा। ग्राम समाज की जमीन पर कूड़ा डालने के विरोध पर दंपति की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम पंचायत क्योना शादीपुर के मजरा नौसारा के मोहनलाल की पत्नी रिंकी देवी ने बताया कि गांव के समीप खाली पड़ी ग्राम समाज की जमीन में गांव वालों ने उपले थापने को कब्जा कर लिया है। उसी जमीन में रिंकी देवी भी उपले थापती आ रही हैं। आरोप है कि वहां गांव के भूपराम के घर की महिलाओं ने कूड़ा डाल दिया, उसने विरोध किया तो भूपराम, संतोष, अर्जुन, राजकुमार, किरन, सत्यवती ने उसके साथ गाली-गलौज की विरोध पर पिटाई की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.