बरेली, अगस्त 17 -- Bareily News: बरेली। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक अब लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। मोहल्लों से लेकर बाजारों और शहर के बाहरी इलाकों तक कुत्तों के झुंड लोगों का पीछा कर रहे हैं और कई जगह राहगीरों पर हमला कर चुके हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ आए दिन घटनाएं सामने आने के बावजूद नगर निगम की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 16 अगस्त को सीबीगंज के लटूरी गांव में छह साल की बच्ची इनायत की आवारा कुत्तों के हमले के बाद मौत ने इस समस्या की गंभीरता फिर सामने ला दी है। परिवार के मुताबिक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी कुत्तों ने हमला कर दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि लटूरी गांव नगर निगम सीमा से बाहर है लेकिन इस तरह की घटना शहर में लगातार हो रही हैं। उधर, शहर के ...