Bareily News: कुत्तों के झुंड ने मासूम बालक पर किया हमला
बरेली, सितम्बर 24 -- Bareily News: शीशगढ़। घर के बाहर खेल रहे मासूम बालक पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बालक के शरीर से कई जगह मांस नोंच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए। क्षेत्र के गांव सराय निवासी सरवन का चार वर्षीय पुत्र शरद गत रविवार को घर के बाहर खेल रहा था। गांव में घूमने वाले आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बालक के कूल्हे सहित कई जगह से मांस नोंच लिया। बालक की चीखें सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने कुत्तों को भगाया। इससे शरद गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: गलियों से जंगल तक आवारा कुत्तों का आतंक, लोगों में दहशत परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उसके कूल्हे पर गहरा घाव होने के कारण चार टांके लगाने पड़े।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.