Bareily News: कुछ थानों में 100 फीसदी मिला असंतुष्टि का फीडबैक
बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: आईजीआरएस (जनसुनवाई) पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई। बैठक में कुछ थानों पर असंतुष्टि का फीडबैक 100 प्रतिशत पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने एडीएम प्रशासन को निर्देश दिए कि संबंधित थानों के विरुद्ध आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र भेजें। डीएम ने कहा कि जिन शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया जाता है, उनसे फीडबैक भी अवश्य प्राप्त किया जाए। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से करते हुए संतुष्टि का फीडबैक कम से कम 85 प्रतिशत तक सुनिश्चित किया जाए। केवल औपचारिक निस्तारण के बजाय शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: राजस्व विभाग से 100 में महज दो शिकायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.