बरेली, जुलाई 3 -- Bareily News: आंवला। पुलिस ने एक बच्चे से किए गए सामुहिक कुकर्म के मामले में चार बाल अपचारियों किशोरों के खिलाफ कार्रवाई की है। पिछले दिनों थानाक्षेत्र के एक गांव के चार किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उप-निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राघव, कांस्टेबल शिव प्रकाश, सचिन कुमार और प्रशान्त कुमार ने चारों आरोपी किशोरों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...