Bareily News: कुआंडांडा के अधीक्षक से निजी एंबुलेंस चालक ने की गालीगलौज
बरेली, अगस्त 7 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। भुता के कुआंडांडा सीएचसी में सरकारी एंबुलेंस से लाए गए एक घायल को निजी एंबुलेंस चालक ने जबरन अपने वाहन से ले जाने का प्रयास करने लगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रकाश चंद ने इसका विरोध किया। इसके बाद एंबुलेंस चालक ने अधीक्षक को गालीगलौज करते हुए अपमानित किया। अधीक्षक ने निजी एंबुलेंस चालक के खिलाफ कुआंडांडा चौकी के पुलिसकर्मियों को तहरीर दी है। गुरुवार को फरीदपुर के बडरा कासमपुर निवासी राजेंद्र सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। सरकारी एंबुलेंस राजेंद्र को सीएचसी कुआंडांडा लेकर पहुंची। अधीक्षक और उनकी टीम ने उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान नशे की हालत में निजी एंबुलेंस चालक मौके पर पहुंच गया। उसने जबरन राजेंद्र को अपनी एंबुलेंस मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.