Bareily News: कुंए में गिरा सांड़, पांच घंटे में निकाला गया
बरेली, अगस्त 13 -- Bareily News: शिवपुरी। कुंए में गिरे सांड़ को पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 15 फीट गहरे कुएं से सकुशल बाहर निकाला गया। गांव में पंचवटी नामक स्थान पर एक प्राचीन कुआं है, वह आधा पट गया है। उसी कुंए में बुधवार की सुबह एक सांड़ गिर गया था। आसपास के लोगों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। प्रधान पुत्र आनंद मौर्य ने जेसीबी मंगाई लेकिन सफलता नहीं मिली, तब नायब तहसीलदार दीपक कुमार भी फायर बिग्रेड की गाड़ी लेकर पहुंचे। बड़ी जेसीबी में बेल्ट बांधकर स्थानीय लोगों की मदद से भारी भरकम नंदी को पांच घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कुएं से सकुशल बाहर निकाल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.