बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पंडित राजकुमार शर्मा का गुरुवार को फतेहगंज पश्चिमी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। फतेहगंज पश्चिमी में ब्लॉक कार्यालय के सामने विधायक डीसी वर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने राजकुमार शर्मा को माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य के आवास एवं टोल प्लाजा पर भी प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, संजय चौहान, कन्हई लाल, संजीव शर्मा, सभासद प्रदीप गुप्ता, गौरव मिश्रा, कैलाश शर्मा, कमलचंद, राम गुप्ता, कड़ेराम, मुलायम सिंह, ओमकार प्रजापति, राकेश प्रजापति आदि मौजूद रहे। फोटो संख्या 01

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...