बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: नवाबगंज। हरदुआ किफातुल्ला गांव के मनोहर लाल का खेत पीलीभीत हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास है। खेत के एक हिस्से में टीनशेड डालकर वह रात में सोते हैं। सिंचाई के लिए उन्होंने खेत में पंपिंग सेट लगा रखा था। शनिवार रात वह सो रहे थे। इसी बीच खेत से पम्पिंग सेट चोरी हो गया। रविवार को उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने घटना की तहरीर मनोहरलाल की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...