Bareily News: किसान की मौत के बाद जागा प्रशासन, हमलावर सांड़ को पकड़ने में नाकाम रही टीम
बरेली, नवम्बर 21 -- Bareily News: क्योलाड़िया। आवारा सांड़ के हमले में युवक की मौत के बाद प्रशासन ने उसे पकड़ने के लिए अभियान चलाया, लेकिन टीम को कामयाबी नहीं मिली। घंटों मशक्कत के बाद भी हमलावर सांड़ पकड़ में नहीं आ सका। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने सांड़ को पकड़ने की मांग की है। बिजासिन गांव के सोमपाल (30) शनिवार को खेत पर जा रहे थे। रास्ते में आवारा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया और उठाकर जमीन पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल सोमपाल को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने हमलावर सांड़ को पकड़ने के निर्देश दिए थे। जिस पर शुक्रवार को ग्राम विकास अधिकारी ईशा अग्निहोत्री ग्रामीणों के साथ गांव पहुंचीं और सांड़ को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। काफी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.