Bareily News: किसानों ने लकी ड्रा में जीते ट्रैक्टर-बाइक पुरस्कार
बरेली, नवम्बर 24 -- Bareily News: खेती-किसानी में मेहनत करने वाले किसानों के लिए मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत सोमवार को खुशियों का ड्रा निकाला गया। बरेली मंडल में 78 किसानों को ट्रैक्टर, छोटे ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, पंपिंग सेट समेत खेती और घरेलू उपयोग के उपकरणों का विजेता चुना गया। मंडी समिति कार्यालय सभागार में आयोजित ड्रा में चार त्रैमासिक और दो छमाही पुरस्कारों के लिए 3874 किसानों के 76,829 कूपन शामिल किए गए। मंडी सचिव संतोष यादव ने बताय कि त्रैमासिक ड्रा में आठ पंपिंग सेट, 12 चारा काटने की मशीन, 12 बखारी और 12 पावर स्प्रेयर किसानों को मिलेंगे। वहीं, छमाही ड्रा में चार ट्रैक्टर, चार छोटे ट्रैक्टर, छह मोटरसाइकिल और 20 सोलर पावर पैक संयंत्र पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: दो दिवसीय कृषि यां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.