बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। कृषि विभाग ने भूमि संरक्षण को लेकर गुरुवार को किसान गोष्ठी की। एडीओ राजेश चौहान ने किसानों को पीएम कृषि सिंचाई योजना के मोर ड्रॉप, मोर क्रॉप' खेत तालाब योजना और किसान समृद्धि योजना की जानकारी देकर उन्हें योजनाओं का लाभ लेने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति से किसान कम लागत में फसलों की सिंचाई कर सकते हैं। एसएमएस मोहित गंगवार ने वर्षा जल संचयन और सिंचाई के लिए जल उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया। गोष्ठी में किसानों को ऊसर, बीहड़ और बंजर भूमि के सुधार की योजनाओं के बारे में बताया। गोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी, नरेंद्र कश्यप, अर्जुन सिंह, संजीव कुमार, विपिन सिंह, हरीश कुमार, जसवंत सिंह, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...