बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: प्रशासन ने किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न करनेवाली केसर चीनी मिल बहेड़ी की नीलामी की तारीख घोषित कर दी है। जिला प्रशासन 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे बहेड़ी तहसील सभागार में नीलामी की प्रक्रिया शुरू करेगी। हालांकि केसर चीनी मिल बहेड़ी का अवध ग्रुप को बेचने का सौदा तय हो गया है। मिल प्रबंधन एक-एक किसान का भुगतान देने को तैयार है, लेकिन जिला प्रशासन ने नीलामी कराने की तैयारी में लगा है। लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा। चीनी मिल पर 40 हजार किसानों को 182.30 लाख भुगतान बकाया है。 यह भी पढ़ें- Shamli News: थानाभवन मिल पर अभी भी गन्ना किसानों का 86.12 करोड़ बकाया नीलामी की प्रक्रिया बहेड़ी एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि किसानों के गन्ने का भुगतान किए जाने पर ही नीलामी रुकेगी। नीलामी के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प...