बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। शोहदा 17 वर्षीय किशोरी को ले गया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के घर शिकायत की तो आरोपी के परिजनों ने किशोरी के परिवार वालों से मारपीट की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समेत चार लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक फरीदपुर के गांव की किशोरी को पड़ोस का धर्मेंद्र बीते एक साल से परेशान कर रहा था। 4 सितंबर को धर्मेंद्र किशोरी को साथ ले गया। परिवार वाले शिकायत लेकर धर्मेंद्र के घर पहुंचे तो धर्मेंद्र के पिता रामप्रसाद और भाई गोविंद समेत अन्य लोगों ने पीड़िता के पिता को पीटा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने धर्मेंद्र,उसके पिता राम प्रसाद,भाई गोविंद समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...