Bareily News: किशोरी को बहला फुसला कर साथ ले जाने वालों पर मुकदमा दर्ज
बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: क्योलड़िया। किशोरी को एक युवक फुसला कर अपने साथ ले गया। इसमें युवक के भाई और तीन अज्ञात लोगों ने उसकी मदद की। घटना की रिपोर्ट किशोरी के पिता की ओर से थाना क्योलड़िया में दर्ज कराई गई है। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी अचानक अपने घर से लापता हो गई। उसके पिता ने खोजबीन की तो पता चला कि नवाबगंज के गेला त्यार गांव का सुशील उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसमें सुशील के भाई अमित और तीन अज्ञात लोगों ने उसकी मदद की। घटना की रिपोर्ट किशोरी के पिता की ओर से थाना क्योलड़िया में दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.