Bareily News: किशोरी को बहला फुसलाकर साथ ले गया युवक
बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: हाफिजगंज। नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर में छिपाने का अरोप, विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। थाना हाफिजगंज के एक गांव के रहने वाले पिता ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि बृहस्पतिवार आठ अक्तूबर को वह बाहर गया था। शाम को गांव का ही व्यक्ति बेटी को बहला फुसलाकर ले गया और घर ले जाकर छिपा दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मनोज व उसके पिता बब्ली और संजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया।थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद किशोरी को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.