Bareily News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन पर मुकदमा दर्ज
बरेली, नवम्बर 9 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही युवक पर अपनी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक और उसके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। महिला के द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक पांच नवंबर की शाम करीब चार बजे उसकी नाबालिग बेटी अचानक लापता हो गई। काफी तलाश करने पर भी कहीं उसका सुराग नहीं मिला।तलाश करते हुए किसी ने उनको बताया कि गांव का ही युवक बब्लू अपने सगे दो भाइयों की मदद से किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।जिस पर महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच और तलाश शुरू कर दी है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.