बरेली, अगस्त 28 -- Bareily News: राजपुर कलां/अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को फुसलाकर ले जाने के आरोप में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है। एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमे बताया है कि गांव का ही एक युवक उनकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों का कहना है कि इस घटना में मुख्य आरोपी के एक अन्य साथी निवासी डीडी पुरम, थाना प्रेमनगर का भी हाथ है। परिजनों ने किशोरी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...