बरेली, जुलाई 17 -- Bareily News: गांव के व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए दो आरोपियों अंकित और मुलायम निवासी गांव परशुरामपुर थाना मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लड़की के पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लड़की की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...